घुंघचाई में विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, घर से निकालने और धमकी देने की शिकायत
जागरण मोर्चा कार्लालय
घुंघचाई । थाना घुंघचाई क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार,पीड़ित की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व गांव के ही हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से पति , जेठ और जेठानी द्वारा उसे कथित रूप से अपमानजनक शब्द कहकर प्रताड़ित किया जाता रहा और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट की जाती रही।
विवाहिता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। दोबारा घर लौटने पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पक्ष की ओर से तलाक देने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





