Home Breaking News मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला में दिखी विकसित भारत की झलक :...

मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला में दिखी विकसित भारत की झलक : शैलेश पाठक

0
7

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला में दिखी विकसित भारत की झलक : शैलेश पाठक

अलापुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज, अलापुर और राजकीय हाईस्कूल हसीगंज में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर संवाद करते हुए उनके विचार जाने। छात्र-छात्राओं की चित्रकलाओं में विकसित भारत को लेकर उनकी कल्पनाओं और सपनों की रचनात्मक झलक देखने को मिली। डॉ. शैलेश पाठक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा पीढ़ी की सोच, प्रतिभा और रचनात्मकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों के सपने और विचार ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में सहायक होंगे।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. शैलेश पाठक ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया तथा छात्र-छात्राओं के उत्साह और सहभागिता के लिए उनका धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here