जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। बीती 17 फरवरी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बल्लभनगर कॉलोनी में रिटायर्ड बाबू के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। सोमवार रात मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। घटना के समय परिवार के सभी लोग बरेली गए हुए थे। मंगलवार को सुबह पड़ोसी ने परिवार को घटना की सूचना दी थी। पीड़ित के मुताबिक नकदी-जेवर समेत 40-50 लाख की चोरी हुई थी। घटना के सात दिन बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, एसओजी थाना सुनगढ़ी पुलिस के द्वारा घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि इस वारदात में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। आरोपियों के पास से 23 तोला सोना, 2 किलो 450 ग्राम चांदी और 2,27,000 नगदी बरामद करी गई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।







