जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सरस मेले में लगे स्टालों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देखा व समूहों की महिलाओं से बात की, निर्मित उत्पादों की खरीददारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सरस मेले में 51 समूहों के 40 स्टाॅल लगाए है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए व्यंजनो जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, दहीपुरी, भुजिया पुरी आदि के स्टालों को देखा व व्यंजन का स्वाद चखा उन्होंने व्यंजनों के स्वाद की सराहना की। मेले में जरी जरदोजी, जूट उत्पाद, जलकुम्भी उत्पाद, होली का सामान हर्बल गुलाल, मिट्टी के वर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर इत्यादि स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। मेले में उत्पादों की बिक्री से समूहों की महिलाओं में उत्साह है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की गई कि सरस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीददारी करें। इस दौरान परियोजना निदेशक, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






