Home Breaking News दिव्य ज्योति अभियान में कायस्थ समाज ने जलाए दीप, शास्त्री जी को...

दिव्य ज्योति अभियान में कायस्थ समाज ने जलाए दीप, शास्त्री जी को किया नमन

0
41

दिव्य ज्योति अभियान में कायस्थ समाज ने जलाए दीप, शास्त्री जी को किया नमन

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ANUP) के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में दिव्य ज्योति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैदपुर, वजीरगंज, बिसौली, बगरैन और बदायूं नगर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों और मोहल्लों में दीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री एवं कायस्थ रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

सैदपुर स्थित महेश चौक पर जिला अध्यक्ष देवेश्वर दयाल सक्सेना उर्फ दीपू सक्सेना के आवास पर भी कार्यक्रम हुआ। उन्होंने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

जिला अध्यक्ष दीपू सक्सेना ने कहा कि दिव्य ज्योति अभियान का उद्देश्य महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उनके जीवन से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

 

कार्यक्रम में अरुण शेखर, कुलदीप सक्सेना, मिथुन सक्सेना, मनी सक्सेना, राजेश सक्सेना उरैना, भाजपा नामित सभासद तेजेश्वर दयाल सक्सेना, नंदी सक्सेना, अखिलेश श्रीवास्तव, विक्रांत सक्सेना, नीरज सक्सेना, अतुल सक्सेना, कार्तिक सक्सेना, वीरेश जौहरी, सिद्धेश्वर दयाल सक्सेना, अभिषेक जौहरी, सोनू जौहरी सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here