Home Breaking News लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी कोतवाली पुलिस, जांच में मामला निकला...

लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी कोतवाली पुलिस, जांच में मामला निकला मारपीट का*

0
147

*लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी कोतवाली पुलिस, जांच में मामला निकला मारपीट का*

 

 

सहसवान-क्षेत्र के ग्राम धोबिया में शुक्रवार की रात को लूटपाट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर कॉल आते ही पुलिस टीमें मौके की ओर दौड़ पड़ीं, लेकिन मौके पर पहुंचने पर मामला कुछ और ही निकला।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम धोबिया निवासी राजेन्द्र पुत्र आंगन लाल ने शुक्रवार की रात 10:00 बजे के लगभग 112 नंबर पर फोन कर बताया था कि गांव में उसके साथ मारपीट, लूटपाट की गई है और उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई है।

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सहसवान पुलिस और पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर गहनता से जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

 

*मुकदमा दर्ज -*

 

पुलिस के अनुसार वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला मारपीट और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त करने का पाया गया। तहरीर के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 565/26 धारा 281/115(2)/351(3)/324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।

 

*पुरानी रंजिश का मामला -*

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गांव में आपसी पार्टीबंदी चल रही है। इसी साल अगस्त माह में भी दोनों पक्षों में झगड़ा-विवाद हुआ था। पुलिस उसी एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here