Home Breaking News नफ़ीस इंडेन गैस सर्विस फिर शुरू ग्रामीणों की बड़ी परेशानी का हुआ...

नफ़ीस इंडेन गैस सर्विस फिर शुरू ग्रामीणों की बड़ी परेशानी का हुआ समाधान

0
169

नफ़ीस इंडेन गैस सर्विस फिर शुरू
ग्रामीणों की बड़ी परेशानी का हुआ समाधान


जागरण मोर्चा कार्यालय
शेरपुर कलां। लंबे समय से गैस आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत मिली है। नफीस गैस एजेंसी फिर से सेवाएं देने लगी है। संचालक परवेज खान ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का भरोसा दिया।

पूरनपुर पीलीभीत क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां में मै नफ़ीस इंडेन गैस सर्विस फिर से शुरू हो गई है। एजेंसी की सुविधा फिर से शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक पीर बाज़ार जाकर सिलेंडर लेना पड़ता था। एजेंसी के शुरू होने से शेरपुर कलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी खास बात यह है कि अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी एजेंसी की ओर से घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
एजेंसी संचालक परवेज खान ने क्षेत्र के सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को बेहतर सुगम और सुविधाजनक सेवा देना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और उनकी गैस उनके घर तक पहुंचाई जाएगी
गांव में दुबारा गैस एजेंसी शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने के साथ ही समय और मेहनत की भी बचत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here