-कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने एवं आय में वृद्वि करने हेतु बताए उपाय

-महिला स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए बीज

जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक सेमीनार/गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र टाण्डा बिजेसी, में किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की चरणों मे दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदोपरान्त मृत्युंजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ने संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों यथा फल, पुष्प, शाकभाजी के अतिरिक्त मसाला के अन्तर्गत हल्दी, मिर्च, लहसुन की खेती से सम्बन्धित सरकार द्वारा अनुमन्य अनुदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त पालीहाउस एवं नेट हाउस में हाई वैल्यूम कलर्ड शिमला मिर्च जरवेराध्कारनेशन पुष्प की खेती हेतु नवयुवक बेरोजगार शिक्षितों आदि के अर्थिक दृष्टिकोण से प्रमुख व्यवसाय के रूप में जानकारी दी गई। अन्त मे जिलाधिकारी ने संचालित महिला समूह को बीज वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को हदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी समृद्धि एवं सुख शान्ती की कामनाओं के कार्यक्रम सम्मपन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, कृषि वैज्ञानिक डा0 एस0एस0 ढाका, पशु चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक, उप कृषि निदेशक, जिला विकास अधिकारी एवं कार्यालय के फूलकुमार, उद्यान निरीक्षक, रामेश्वर दयाल, सहायक उद्यान निरीक्षक, मारकण्डे सिंह, हरेन्द्र कुमार, छेदा लाल के अलावा अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here