Home Breaking News दबंगई कर राइस मिल पर कब्जे की कोशिश, दंपती से मारपीट व...

दबंगई कर राइस मिल पर कब्जे की कोशिश, दंपती से मारपीट व जान से मारने की धमकी

0
138

जिला अध्यक्ष प्रतिनिधिपति पर गंभीर आरोप

धरन|जागरण मोर्चा कार्यालय

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। राइस मिल को लेकर चल रहे करोड़ों रुपये के विवाद में गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। राइस मिल स्वामी ने कुछ लोगों पर गुंडागर्दी कर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पति पर  गंभीर आरोप लगाये है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के अशोक कॉलोनी, निवासी संजीव अग्रवाल के अनुसार उनकी “शिरडी राइस इंडस्ट्रीज” ग्राम रामपुर ता. महाराजपुर, में खंड रोड पर स्थित है। उन्होंने बताया कि बैंक का करीब 2.60 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण उन्होंने ग्राम कुंडपुर ता. घुंघचाई निवासी दलजीत कौर पत्नी गुरमांग सिंह व भजन सिंह पुत्र पाल सिंह के साथ राइस मिल का 5 करोड़ रुपये में सौदा किया था। आरोप है कि संबंधित पक्ष ने 4 करोड़ रुपये की बिक्री दर्शाकर 24 नवंबर 2024 को इकरारनामा पंजीकृत कराया और एक वर्ष में रजिस्ट्री कराने की बात तय हुई थी।
पीड़ित का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद आरोपियों ने तय धनराशि का भुगतान नहीं किया और न ही रजिस्ट्री कराई। समय सीमा समाप्त होने के बाद दोबारा 6 करोड़ रुपये में सौदा तय होने की बात कही गई, लेकिन भुगतान फिर भी नहीं किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मिल के ताले तोड़कर परिसर में अपनी बसें खड़ी कर दीं और एक सुरक्षा गार्ड को भी तैनात कर दिया।
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब संजीव अग्रवाल अपनी पत्नी प्रीति अग्रवाल के साथ मिल परिसर में पेंटर से नाम लिखवा रहे थे, जिपं अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह, भजन सिंह व उनका सुरक्षा गार्ड अन्य लोगों के साथ एक वाहन से पहुंचे। पीड़ित के अनुसार उतरते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दंपती से मारपीट की। उनकी पत्नी को बाल पकड़कर गिरा दिया गया और अभद्रता की गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने सर्विस पिस्टल तथा एक अन्य व्यक्ति ने राइफल तानकर गोली मारने की धमकी दी। पेंटर को भी पीटकर भगा दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि बिना भुगतान किए उनकी राइस मिल पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा है और बैंक का ब्याज लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा संपत्ति में हस्तक्षेप रोकने की मांग की है।
इधर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह का कहना है कि हमने मिल बैंक से नीलामी में खरीदा है । मेरा को विवाद नही है। और मिल मालिक पर किसानों का काफी बकाया है। मामले को तूल दिया जा रहा है।
उधर कोतवाल पवन पाण्डेय ने बताया कि 112 की सूचना पर पुलिस फोर्स भेजी थी, और दोनो पक्षो का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मौके पर दोनों को शांत करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here