जनपद में 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर। यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती प्रवेश परीक्षा शनिवार को 11 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 10500 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहली पाली में 2640 के सापेक्ष 1781 ने परीक्षा दी। यानि 859 गैरहाजिर, दूसरी पाली में 2640 के सापेक्ष 1892 ने परीक्षा दी। कुल 748 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1607 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे, दूसरी पाली तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक आरंभ रही। परीक्षा राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैजनी नानकार, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजकीय मॉडल इंटर कालेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों का डीआईजी मुनिराज, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग ने बताया कि जनपद में दरोगा भर्ती की परीक्षा स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई। परीक्षा 14, 15 मार्च तक आरंभ रहेगी। शनिवार को परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। दोनों पालियों में 1607 परीक्षा अनुपस्थित रहे।






