जागरण मोर्चा
रामपुर|सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में युवाओं ने एकत्रित होकर आजादी के नायक शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने कहा कि आजादी के समय अंग्रेजी हुकूमत का डटकर सामना करने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता ये ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने बहुत कम उम्र में भारत देश के लिए बहुत बड़ा काम कर दिया। आज के समय में हम युवाओं को भी देशभक्ति की भावना को जागृत रखने के लिए ऐसे क्रांतिकारियों के पदचिन्हों पर चलना होगा।भारत देश मजबूत बनेगा सुनील ने बताया कि वह अपने सभी साथियों के माध्यम से एक लंबे समय से जिलें में भगत सिंह के नाम से पार्क की मांग कर रहे थे। बीते दिनों सिविल लाइंस क्षेत्र में बन चुका है माल्यार्पण करने वालों में सौरभ गुलाटी, धर्मवीर लोधी, विकल श्रीवास्तव, जीतू, गुरदीप,गौरव सैनी, श्याम, बॉबी, ईश्वर, विशाल, राजकुमार, दीपक,शिवा कश्यप, तुषार सक्सेना, आर्यन, आज़ाद, सोनू राजपूत, विष्णु, कृष्ण पाल, अमित, अर्पित, शुभम सैनी और सैकड़ों युवा मौजूद रहे।







