रामपुर विकास प्राधिकरण सीमा विस्तार क्षेत्र के सुझाव के लिए हुई बैठक
जागरण मोर्चा
रामपुर| इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर के सुझाव पर नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी के निर्देश पर हित धारकों एवं टाउन प्लानर के साथ एक बैठक होटल रेडियंस पार्क में आयोजित की। रामपुर विकास प्राधिकरण के असिस्टेंट टाउन प्लानर, अमन साहू ने हितधारकों को रामपुर विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार क्षेत्र के सुनियोजित विकास एवं विस्तारित क्षेत्र के यथा स्थिति के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।
आईआईए के चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने नगर नियोजक से उद्योगों के लिए कुल विस्तारित भूमि का 5 प्रतिशत क्षेत्र उद्योगों के लिए समायोजित करने का प्रस्ताव रखा। आरडीए से पूर्व में जो उद्योग लगे है और अब वो आरडीए के विस्तारित क्षेत्र में आ गया है। उन्हें नोटिस देकर कंपाउंडिंग कराने का दवाब न बनाने की मांग रखी गई। नोटिस वापस लेने की मांग की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव मांगलिक ने वर्तमान में धरातल पर जो भूमि जिस प्रयोग में आ रही है वही लैंड यूज रखने का सुझाव दिया गया। निर्यातक अमृत कपूर ने नगर से सटी एक भूमि को मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लिए नियोजित करने का प्रस्ताव दिया। उद्यमी प्रदीप गुप्ता ने इंटीरियर के गांव को विस्तार क्षेत्र में लिए जाने पर आपत्ति जताई। सहायक नगर नियोजक अमन साहू ने कहा कि क्योंकि महायोजना तैयार करने की प्रक्रिया का चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए जिन हित धारकों के पास कोई प्रस्ताव या सुझाव है वह 3 दिन के भीतर आरडीए कार्यालय में दे सकते है। सिविल इंजीनियर एसके सिंह, उत्कर्ष मांगलिक ने नक्शे पास करने में तहसील की एनओसी बहुत देरी से मिलने के कारण होने वाली परेशानियां सहायक अभियंता आरडीए मनोज सिसोदिया के सामने रखी।







