छापेमारी के नाम पर पुलिस कर रही खानापूर्ति
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक पर बैठा तीन साल का मासूम घायल हो गया। आनन फानन में उसको पास के ही अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस खानापूर्ति के नाम पर छापेमारी कर रही है।इससे पहले भी लोग कई बार घायल हो चुके हैं।
शहर निवासी कासिब गुरुवार शाम को अपने तीन साल के भांजे आहिद और बहन को बाइक से लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में किसी काम से आ रहे थे कि नवाब गेट के पास अचानक से चाइनीज माझा तीन साल के आहिद के ऊपर आकर गिर गया। जिससे उसकी नाक और पलक कट गई। जिसके बाद खून निकलना शुरू हो गया। बच्चे के रोने पर एकदम से बाइक को रोक कर चाइनीज मांझे को हटाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन बच्चे को आनन फानन में पास के ही अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति करती रही।







