Home Breaking News डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा महिलाओं से...

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा महिलाओं से किया गया सीधा संवाद।

0
86

 

लोकेशन/पीलीभीत
अवनीश श्रीवास्तव
शहर संवाददाता

पीलीभीत मे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पीलीभीत पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा महिलाओं से किया गया सीधा संवाद।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं स्कूल/कॉलेज की छात्राओं से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए गए सवालों का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के द्वारा जवाब दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने की अपील की गई।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से संबंधित तमाम कार्यक्रम छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए।

समूह की महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे समूह के अंतर्गत निर्माण की गई सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया हैं।

पुलिस लाइन में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अंतिमा सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और उनकी पत्नी किरण जोशी, आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सरदार नताशा गोयल,जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल,प्रशिक्षु को आकृति पटेल के अलावा जनपद पीलीभीत नगर के स्कूलों की तमाम शिक्षकायें एवं छात्राएं उपस्थित रही हैं।

बाइट / ज्ञानेंद्र सिंह जिलाधिकारी पीलीभीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here