पूरनपुर मंडी विवाद ने लिया उग्र मोड़, फिर वीडियो जारी करके मांगी माफी लेकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
372
  1. *डीएम को धमकी: किसान नेता का ऑडियो वायरल….*

*पूरनपुर मंडी विवाद ने लिया उग्र मोड़, फिर वीडियो जारी करके मांगी माफी लेकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक अत्यंत गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के ओएसडी को सीधे फोन कर खुलेआम धमकी दी कि यदि डीएम पूरनपुर मंडी में आए तो उन्हें “घेरकर मार दिया जाएगा।” यह धमकी भरा ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

*क्या है पूरा मामला?*
पूरनपुर मंडी में गेहूं की तौल बाधित होने और किसानों की लंबित समस्याओं के निराकरण न होने से किसान नेता बलजिंदर सिंह पहले से ही आक्रोशित बताए जा रहे थे। इसी आक्रोश ने उस वक्त खतरनाक रूप ले लिया जब उन्होंने जिलाधिकारी के ओएसडी को फोन कर सीधे धमकी दे डाली।

*वायरल ऑडियो में क्या है?*
वायरल हो रहे ऑडियो में बलजिंदर सिंह का स्वर स्पष्ट रूप से आक्रामक सुनाई देता है। वे डीएम के पीए से कहते हैं —
“अगर डीएम मंडी में दिखे तो घेरकर मारूंगा — चाहे रिकॉर्डिंग कर लो या एफआईआर करा दो, मुझे कोई परवाह नहीं।”
यह बयान न केवल प्रशासनिक अधिकारी को सीधी जान की धमकी है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के लिए भी एक खुली चुनौती मानी जा रही है।

*प्रशासन की तैयारी*
पुलिस बलजिंदर की तलाश में जुड़ गई और उनको गिरफ्तार कर ही लिया गया हालांकि उससे पहले उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था

*सवाल जो उठने चाहिए*
यह घटना कई अहम सवाल खड़े करती है। किसानों की समस्याएं वास्तविक हो सकती हैं, लेकिन एक निर्वाचित अधिकारी को धमकी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। किसान आंदोलन की विश्वसनीयता तभी बनी रहती है जब उसके नेता संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी बात रखें।
डीएम को धमकी देने वाला किसान गिरफ्तार, सहयोगी भी हिरासत में
जागरण मोर्चा कार्यालय
पूरनपुर। जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर धमकी देने वाले किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फोन पर डीएम को “घेर-घेर कर मारने” की धमकी दी थी और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले में संबंधित आशुलिपिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने गांव मुझाकलां निवासी बलजिंदर सिंह और उसके सहयोगी आकाशदीप को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और बाद में न्यायालय में पेश किया। आडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। आरोपी ने अधिकारियों के सामने माफी भी मांगी, लेकिन कार्रवाई से नहीं बच सका।
वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल के दौरान पूरनपुर और माधोटांडा थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here