Home Breaking News आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद 33/11 केवी उपकेंद्र कार्यशाला...

आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद 33/11 केवी उपकेंद्र कार्यशाला में अनुरक्षण कार्य के चलते कई मोहल्ले प्रभावित

0
36

आज चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

33/11 केवी उपकेंद्र कार्यशाला में अनुरक्षण कार्य के चलते कई मोहल्ले प्रभावित

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कार्यशाला में 33 केवी और 11 केवी लाइनों के साथ वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपकेंद्र का शटडाउन लिया जाएगा।

 

शटडाउन के दौरान उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास, मधुवन कॉलोनी, नेकपुर, मंडी समिति, बाबा कॉलोनी, शास्त्री नगर, आदर्श नगर, अभिकापुरी और कृष्णापुरी समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि निर्धारित शटडाउन अवधि में होने वाली असुविधा को देखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के लिए उपभोक्ताओं से खेद भी जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here