गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर। आप कार्यकर्ताओं ने उपले जलाकर रोटी बनाकर विरोध जताया। साथ ही नाले के पानी से गैस का चूल्हा जलाने का प्रयास किया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आम जनता की आवाज उठाती रहेगी।

प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता एकत्र हुए। देश में बढ़ती महंगाई और गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। एक तरफ आप की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे में उपले जलाकर रोटी पकाई। बरेली गेट स्थित नाले में पाइप डालकर गैस का चूल्हा जलाने का प्रयास किया। प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है। यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। इस मौके पर अंसार अहमद, यासीन उर्फ गुड्डू खां, सरफराज़ गुडडू, आरिफ सिकंदर राजू, मोहम्मद आसिफ, वकील अहमद, मोहम्मद तारिक, शारिक परवेज़, मोहम्मद वकील, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here