Home Breaking News उझानी में कॉलेज गई छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस  ...

उझानी में कॉलेज गई छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस  कोचिंग साथी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

0
94

उझानी में कॉलेज गई छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस

 

 

कोचिंग साथी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

 

 

परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, तलाश जारी

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बदायूं। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज जाने के लिए घर से निकली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की बेटी उझानी के एक मोहल्ला में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार सात जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे वह रोज की तरह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह न तो कॉलेज पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

 

काफी समय बीत जाने के बाद जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

परिजनों द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ने वाला युवक राहुल यादव, निवासी ग्राम डकुरी घसियारी थाना अलापुर, भी उसी समय से गायब है। इस पर छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

 

पीड़ित पिता ने कोतवाली उझानी में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से बेटी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

 

वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here