Home Breaking News एसडीएम ने हजारा में बाढ की स्थिति का लिया जायजा ग्रामीणों...

एसडीएम ने हजारा में बाढ की स्थिति का लिया जायजा ग्रामीणों से जुटाई जानकारियां, दिए दिशा निर्देश

0
96

एसडीएम ने हजारा में बाढ की स्थिति का लिया जायजा

ग्रामीणों से जुटाई जानकारियां, दिए दिशा निर्देश

 

बाढ की स्थिति का जायजा लेते एसडीएम

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। शारदा नदी पार गांव हजारा के समीप बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी राजस्व टीम के साथ हजारा पहुंचे और मौके पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नदी का पानी बढ़ने से आवागमन समेत कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवश्यक मदद और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ मौके पर स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राजस्व टीम ने भी क्षेत्र की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई। प्रशासन की टीम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बाढ़ के पानी के बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि हजारा जाकर बाढ की व्यवस्था को देखा है। जरुरी दिशा निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here