डीएम एसपी ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया

0
56

50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी   अजय  कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अतिथियों का फूल गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया । जिलाधिकारी ने बताया कि  प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र  भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। इसके आगे इसकी विशेषताओं के बारे में बताया जैसे सस्ती जेनेरिक दवाएं|

ये केंद्र ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले बहुत सस्ती दवाएं प्रदान करते हैं, जो जेब से होने वाले चिकित्सा खर्च को कम करते हैं।उच्च गुणवत्ता: कम कीमत होने के बावजूद, ये दवाएं उच्च गुणवत्ता वाली होती हैं और आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची के  अनुरूप होती हैं। उत्पाद श्रृंखला: 2,000 से अधिक प्रकार की दवाएं और 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण इन केंद्रों पर उपलब्ध हैं। जिसका उद्देश्य  गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा और दवाएं उपलब्ध कराना। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय  ने सभी का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here