Home Breaking News थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

0
22

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

 

थाना समाधान दिवस में मौजूद डीएम

जागरण मोर्चा कार्यालय

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली सदर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने आपसी विवादों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। इस दौरान एसपी सुकीर्ति माधव, थाना प्रभारी, लेखपाल एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here