Home Breaking News दातागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पार्टनर पर लूट के...

दातागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पार्टनर पर लूट के बाद हत्या का आरोप एक लाख 95 हजार रुपये, मोबाइल और साइकिल गायब होने का दावा; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

0
15

दातागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पार्टनर पर लूट के बाद हत्या का आरोप

एक लाख 95 हजार रुपये, मोबाइल और साइकिल गायब होने का दावा; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम


जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव धान मिल के पास एक मकान में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक के कारोबारी पार्टनर और उसके दो साथियों पर लूट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दातागंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 निवासी राजेंद्र गिरि के 26 वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ छोटे जानवरों की खरीद-बिक्री का काम पार्टनरशिप में करते थे। मृतक के भाई मणिकांत के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे सूर्यांश का पार्टनर वीरेश कुमार यादव निवासी कलौरा अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर आया और सूर्यांश को अपने साथ बुलाकर ले गया।

मणिकांत ने बताया कि इसके करीब तीन घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने फोन कर सूर्यांश की मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, दातागंज से करीब एक किलोमीटर दूर धान मिल के पास बिंदु पुत्र नारायण के मकान में सूर्यांश का शव फंदे पर लटका मिला। बिंदु मूल रूप से बरेली का निवासी बताया गया है और वर्तमान में कलौरा में रहता है।

परिजनों का आरोप है कि सूर्यांश के पास एक लाख 95 हजार रुपये, मोबाइल फोन और साइकिल थी। उन्होंने आशंका जताई कि रुपये और सामान लूटने के बाद उसकी हत्या की गई है।

बताया गया कि सूर्यांश अविवाहित था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here