Home Breaking News नवनिर्मित पुलिया ने रोकी जल निकासी छह माह से जलभराव की...

नवनिर्मित पुलिया ने रोकी जल निकासी छह माह से जलभराव की मार झेल रहे पवन विहार के लोग

0
67

नवनिर्मित पुलिया ने रोकी जल निकासी

छह माह से जलभराव की मार झेल रहे पवन विहार के लोग

पुलिया के कारण जलभराव

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बीसलपुर चौराहा के पास नवनिर्मित पुलिया के चलते पवन विहार और गणेशपुरम कॉलोनी में जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जगतपुर क्षेत्र से आने वाले नाले का गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी निकासी बाधित होने के कारण वापस कॉलोनी की ओर लौट रहा है।

बारिश के दौरान स्थिति और विकट हो जाती है। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही घरों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब छह माह से यह समस्या बनी हुई है, जबकि इससे पहले कॉलोनी में इस तरह का जलभराव नहीं होता था। इधर, समस्या के तत्काल समाधान के लिए पवन विहार कॉलोनी के डेवलपर आशीष पटेल ने कर्मचारियों को मौके पर लगाया। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मदद से जेसीबी के जरिए जल निकासी का कार्य कराया गया। आशीष पटेल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी करते रहे। जल निकासी और सफाई अभियान के बाद कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से पुलिया तथा नाले की निकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

इस दौरान हरूनगला के सभासद राजेश पटेल (वार्ड-17), श्याम सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अमित पटेल, आलोक यादव, शशिशेखर, गयादीन गंगवार एवं योगेश पटेल आदि मौजूद रहे।

 

दुर्गंधित पानी बहाव को कर रहा बाधित

पीलीभीत बाईपास रोड बीसलपुर चौराहा बरेली पर बनी नवनिर्मित पुलिया में जगतपुर क्षेत्र से आने वाले नाले का गन्दा व दुर्गंधित पानी, पवन विहार कालोनी की तरफ से जाने वाले पानी के बहाव को बाधित कर रहा है एवं पवन विहार कालोनी में वापस आ रहा है जिससे कालोनी में जलभराव हो रहा है। कालोनी के जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

 

“आशीष पटेल ”

निवासी

-पवन विहार

स्थानीय

 

पिछले 6 महीनों से है समस्या

पवन विहार कालोनी में पानी के भराव की समस्या विगत 6 महीनों से उत्पन्न हुई है ऐसी समस्या का पूर्व में कभी भी सामना नहीं करना पड़ा, जिसका उचित निराकरण कराया जाना अत्यावश्यक है।

 

-मनोज सिंह

स्थानीय

 

 

पुलिया के हो शीघ्र पुनर्निर्माण

पवन विहार कालोनी जैसी शहर की प्रतिष्ठित कालोनी में जलभराव चिंतनीय विषय है। प्रशासन को तुरन्त संज्ञान लेते हुए जल निकासी के लिए पुलिया पर पुनर्निर्माण कराकर उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

-जितेन्द्र गंगवार

जिलाध्यक्ष, उ0प्र0प्राथमिक शिक्षक संघ, पवन विहार कालोनी

 

 

विभागीय कार्रवाई ज़रूरी

यहाँ इस तरह का जल भराव होने की गंभीर समस्या के समाधान हेतु विभागीय कार्यवाही जरूरी है।

-अमित पटेल

पवन विहार कालोनी

 

 

 

बरेली-शहर को “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत नगर निगम विभाग द्वारा समय-समय पर साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

-अजय सक्सेना

स्थानीय

 

 

गन्दा पानी बना समस्या

बारिश में नालों का गन्दा पानी कालोनीवासियों के घरों में न जमा हो इसकी रोकथाम हेतु नगर निगम को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

-सुरेन्द्र कुमार गौड़

स्थानीय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here