Home Breaking News निरंजन पीठाधीश्वर से भक्तों ने लिया आशीर्वाद – कार्यक्रम में हुआ महाआरती...

निरंजन पीठाधीश्वर से भक्तों ने लिया आशीर्वाद – कार्यक्रम में हुआ महाआरती का आयोजन

0
15

निरंजन पीठाधीश्वर से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
– कार्यक्रम में हुआ महाआरती का आयोजन

जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। बहजोई में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा वाचक निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज कथा का वाचन किया जा रहा है। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज बुधवार की दोपहर रामस्वरूप रोड स्थित जैन पैलेस में पहुंचे। इसके पश्चात नरौरा राजघाट से आए ब्राह्मणों ने महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भी मौजूद रहे। आरती के उपरांत निरंजन पीठाधीश्वर से बारी-बारी से अपने भक्तों चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। निरंजन पीठाधीश्वर के दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए काफी संख्या में भक्त गण पहुंचे थे। पीठाधीश्वर ने कहा कि हमेशा दूसरों के भले के विषय में कार्य करना चाहिए। हमें किसी से ईर्ष्या करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि ईर्ष्या करने वाला मनुष्य कभी पनपने नहीं देती। इसलिए सभी के साथ मिलकर व देश हित में कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया, मुरादाबाद के मेयर विनोद कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी, मौसम गुप्ता, अंकित जैन, मोहित जैन, फूल प्रकाश, अभिनव शर्मा, अरविंद गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, पंकज शर्मा, राहुल अग्रवाल, अनुराग मित्तल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here