Home Breaking News पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा पिता-पुत्र की हत्या कर वाहन लूटने...

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा पिता-पुत्र की हत्या कर वाहन लूटने का वाला आरोपी

0
211

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा पिता-पुत्र की हत्या कर वाहन लूटने का वाला आरोपी

– आरोपी के साथी चल रहे फरार, पुलिस आरोपी व वाहन की तलाश में जुटी
– 2 अप्रैल को आरोपियों ने मेरठ के लिए बुक किया था वाहन
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। धनारी पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या कर शव कोतवाली शामली के काबडौत में खेतों में डाल दिया। आरोपी उनकी कार को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी व कार की तलाश में जुटे हुई है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव मलुआ के घेर भिरावटी निवासी रामसरन पुत्र विशम्बर ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि उसके भाई नरेश 41 वर्ष व भतीजा 19 वर्ष 2 अप्रैल की शाम 7 बजे अपनी बुलेरो लेकर मेरठ लेवर लेने के लिए अज्ञात लोगों की बुकिंग पर गए थे। उस दिन रात 10.15 बजे उनकी बात मोबाइल पर हुई थी। उसके बाद भाई का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद रामसरन अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मेरठ के टोल प्लाजा व रास्तों पर काफी खोजबीन की मगर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आसपास के जनपदों में तलाशी की। 7 अप्रैल को कोतवाली शामसी क्षेत्र के काबडौत के खेतों में दो शव मिले। जिनकी शिनाख्त नरेश व भीमसैन के रूप में हुई। पुलिस को सर्विलांस के सहयोग से घटना में शामिल आरोपी मनोज निवासी चिंजरी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को चेकिंग के दौरान मनोज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका उपचार सीएचसी बहजोई में कराया गया है। घटना में आरोपी के साथ अरविंद व संतोष निवासीगण ग्राम रझेड़ा सलेमपुर थाना कैलादेवी भी शामिल थे। आरोपी ने बताया कि वाहन लूटने के उद्देश्य से नरेश व भीमसैन की गाड़ी भाड़े पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी और शव शामसी क्षेत्र के खेतों में छिपा कर उनका वाहन लूट ले गए। पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपी व वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here