जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| विकासखंड चमरौआ के खजुरिया ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में शुक्रवार रात में असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की। विद्यालय अभिलेखों आदि को आग के हवाले कर दिया।


शनिवार  सुबह विद्यालय का स्टाफ जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि कक्षा 3 एवं 4 (संयुक्त कक्षा) के दरवाजे का ताला व कुंडा टूटा हुआ पड़ा था। प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकारी ग्राम प्रधान, एस एम सी अध्यक्ष एवं अन्य ग्रामीणों को दी गई तो सभी लोग विद्यालय पहुंचे। कक्षा के अंदर जब ग्राम प्रधान, समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामीणों आदि के साथ प्रवेश किया तो देखा कि कक्षा में लगे टीएलएम, फ्लेक्स, रजिस्टर आदि जले हुए एवं फटे हुए पड़े थे। प्रधानाध्यापक ने  ग्राम प्रधान गंगाशरण सैनी की उपस्थिति में  112 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद ग्राम प्रधान ने शहजाद नगर थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से सूचना दी। हलका इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और देखा कि कक्षा में कुछ असामाजिक लोगों द्वारा विद्यालय अभिलेख सहित टी एल एम आदि जलाया गया था। टीम ने काफी छानबीन की और मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। प्रधानाध्यापक प्रसन्न प्रकाश ने अपने दो-तीन शिक्षक साथियों के साथ थाना प्रभारी शहजाद नगर कुलदीप राणा को लिखित में सूचना दी। आग्रह किया कि इस कृत्य  की छानबीन कराते हुए असामाजिक लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि छानबीन करने पर जो भी इस घटना में लिप्त पाया जाएगा। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। तहरीर देने वालों में ग्राम प्रधान गंगाशरण सैनी, अशोक रावत, नरेंद्र कुमार सैनी, अनिकेत प्रकाश सक्सेना आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here