जागरण मोर्चा कार्यालय

मसवासी। बिजारखाता संपर्क मार्ग पर नाले में एक ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तमाम राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से बाहर निकाला। मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार मृत अवस्था में नाले में पड़ा हुआ मिला देखते ही देखते तमाम राहगीरों की भीड़ मसवासी मार्ग पर जमा हो गई और उसकी पहचान सीतारामपुर निवासी ईश्वरदेव उर्फ सेठी उम्र 35 वर्ष पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सहित उसका शव नाले से बाहर निकाला। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनका रोते-रोते बुरा हाल है ग्रामीणों का कहना है कि वह रात किसी समय अपने घर वापस लौट रहा था और किसी बहन से बचाव को लेकर वह बाइक सहित नाले में गिर गया। मृतक ग्रामीण के तीन बच्चे हैं जो अभी छोटे हैं। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here