जागरण मोर्चा कार्यालय
हसनपुर|मंगलवार को नगर स्थित शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की भक्तों द्वारा विधि विधान एवं सनातन धर्म के अनुसार पूजा अर्चना कर मां भगवती से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः से ही मां चामुंडा मंदिर सहित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर,हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर,माई जी महाराज का मंदिर आदि मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों द्वारा माता रानी को फल,फूल,प्रसाद, नारियल एवं चुनरी की भेंट कर ज्योत की गई।मां कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। देवी कात्यायनी को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में भी पूजा जाता है। मां कात्यायनी सिंह पर सवार चार भुजाओं वाली देवी हैं। उनके एक हाथ में तलवार, दूसरे में कमल का फूल, तीसरे में अभय मुद्रा और चौथे में वरद मुद्रा है। उनके तेज से भक्तों के सभी कष्टों का अंत हो जाता है। चैत्र नवरात्रों के अक्षर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर स्थित सभी मंदिरों पर सफाई एवं चूने की विशेष व्यवस्था कराई गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here