Home Breaking News बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान, खाद्य विभाग पर उठे...

बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान, खाद्य विभाग पर उठे सवाल

0
90

बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान, खाद्य विभाग पर उठे सवाल

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जनपद में त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। मिठाई, घी, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन खाद्य विभाग की टीम इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी पूरे साल निष्क्रिय रहते हैं और केवल त्योहारों के समय खानापूर्ति के लिए औपचारिक जांच कर लेते हैं।

ग्राहकों का कहना है कि बाजार में खुलेआम घटिया और नकली सामान बेचा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि कुछ दुकानदारों से कथित रूप से महीनादारी तय होने के चलते विभागीय टीम जानबूझकर अनदेखी करती है।

सूत्रों के मुताबिक, खाद्य विभाग की टीम साल भर अवैध वसूली में लगी रहती है और त्योहारों—जैसे रक्षाबंधन, दीपावली और होली—पर औपचारिक चेकिंग कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेती है। इस दौरान कुछ दुकानों पर कार्रवाई दिखाकर पूरे मामले को दबा दिया जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नियमित रूप से बाजारों की जांच कराई जाए, ताकि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

वर्जन

अभी कावड़ यात्रा में व्यस्त है। जिले में टीमें लगातार काम कर रही हैं। अगर कहीं कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटे लाल यादव, आयुक्त सेकेंड खाद्य विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here