बैसाखी ने बच्चों ने भांगड़ा व गिद्धा पर जमकर किया नृत्य

0
36

बैसाखी ने बच्चों ने भांगड़ा व गिद्धा पर जमकर किया नृत्य

– विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में बैसाखी का त्योहार उल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। विद्यालय परिसर की रंग-बिरंगी सजावट की। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चे पंजाबी वेशभूषा धारण कर विद्यालय पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चों ने भांगड़ा और गिद्धा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। विद्यालय संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि बैसाखी सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उनके नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। बताया कि 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। जिसके बाद से यह त्योहार अधिक महत्वपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों को जलेबी का प्रसाद वितरित कर टाफियां बांटी गई। इस अवसर पर प्रिया, काजल, शालू, रुपाली, संतोष, इशिता, दीक्षा, हुमा, अर्शी, निशा, सरिता, रक्षा, लक्षिता, सोनल, सिल्की, दीपा, मीनू, शिल्पा, मनप्रीत, अंकिता आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here