Home Breaking News भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका : गीता...

भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका : गीता शाक्य

0
6

भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका : गीता शाक्य

जिला बैठक में पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करने का आह्वान

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को जिला बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों को समझते हुए पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पार्टी की ओर से दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए और समाज के विभिन्न वर्गों तक डबल इंजन सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।

 

जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी और भूमिका निर्धारित है। सभी कार्यकर्ता समयबद्ध और प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति का वाहक है। सभी पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here