Home Breaking News मंडी समिति के धान खरीद केंद्रो का एसडीएम ने किया निरीक्षण ...

मंडी समिति के धान खरीद केंद्रो का एसडीएम ने किया निरीक्षण समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले पदाधिकारी

0
12

मंडी समिति के धान खरीद केंद्रो का एसडीएम ने किया निरीक्षण

समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले पदाधिकारी

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। भाकियू (टिकैत गुट) ने मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर धान बिक्री के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी एवं प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसडीएम ने मंडी का निरीक्षण किया।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि मिलरों पर धान खरीद में अवैध कटौती की जा रही है। नमी मापक यंत्रो में हैराफेरी की जा रही है। मंगलवार को पूरनपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया है कि राइस मिलर धर्मकांटे और सीडी के नाम पर प्रति क्विंटल दो किलो तक धान की कटौती की जा रही है।1500 सौ रुपये से लेकर 1900 सौ रुपये तक खरीदा जा रहा है। राइस मिलरो की जांच की मांग की गई। उनका कहना है कि
किसान दिन-रात मेहनत करके अपनी फसल तैयार करता है और उसे मंडी तक पहुंचाता है, लेकिन धान खरीद केंद्र पर बिक्री के दौरान होने वाली परेशानियों के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मंडी पहुंच कर धान खरीद केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम से किसानों की समस्याओं का जल्द संज्ञान लेकर धान खरीद केंद्र पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने तथा किसानों को राहत दिलाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एमओ और सचिव को दो दिनो के अंदर रास्ते में फेले धान की खरीद कराने के निर्देश दिए। किसानों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याओ को प्रमुखता से रखा,भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के हकदार हैं।इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी और प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की, ताकि धान बिक्री की प्रक्रिया में तेजी आए और किसानों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here