*मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का विरोध*
ग्रामीणों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन, धरना की चेतावनी
*गजरौला पुलिस ने संभाला मोर्चा*
जागरण मोर्चा कार्यालय
*महेन्द्र पाल*
- *गजरौला*। गजरौला कला थाना क्षेत्र के कंजा
हरैया – गजरौला मार्ग पर शनि देव मंदिर के पास कम्पोजिट शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार ने बीती रात चोरी-छिपे मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर एक खोखा रख दिया, जिसमें शराब दुकान संचालित करने की तैयारी थी।
रात में जब ग्रामीण महिलाओं को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं घटनास्थल पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से संवेदनशील है, क्योंकि यहां कई मंदिर और स्कूल स्थित हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र का माहौल खराब होगा।
सूचना मिलने पर गजरौला थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह अपनी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रधान नीतू मित्रा आबकारी विभाग के आला अधिकारी के साथ नोकझोंक हुई। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि कंजा हरैया में मंदिर और स्कूलों के पास किसी भी कीमत पर देसी शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।






