मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के तहत खटीमा पहुंचे पहुंचे
निज आवास पर पौध रोपकर आम जनता को दी हरेले की बधाई
वृक्षारोपण के बाद पेड़ बनने तक की निगरानी की अपील
जागरण मोर्चा कार्यालय खटीमा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसी भ्रमण के दौरान देर शाम खटीमा पहुंचे। उनका जनपद के अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़कर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निज आवास पर हरेला पर्व पर फलदार पेड़ों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पौध लगाकर उनके पेड़ बनने तक संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र वासियों को हरियाली के पर्व की बधाई दी। इस दौरान सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के हाल-चाल जाने। उन्होंने यहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को क्षेत्रवासी के छोटी-छोटी समस्याओं के लिए विभागों के कार्यालयों के चक्कर काटने पर नाराजी जताई । उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश जोशी, दर्ज मंत्री गंभीर सिंह धामी, दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरिया, कै ठाकुर सिंह खाती, नवीन भट्ट, सतीश भट्ट, हरगोविंद कन्याल, सचिन बत्रा, संजय पिलख्वाल, हिमांशु बिष्ट, विष्णु अग्रवाल, अशोक बत्रा, राकेश बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुरुष अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र , एसडीएम तुषार सैनी, एसडीओ फॉरेस्ट संचित वर्मा आदि मौजूद रहे।




