जागरण मोर्चा
पूरनपुर |प्यारे प्यारे बच्चे जो भगवान का रूप माने जाते हैं उन्ही तीन दर्जन से अधिक प्यारे-प्यारे बच्चों के साथ गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने पूरनपुर में अलग अंदाज में होली का आनंद लिया, उन्होंने अपने नारायण फिजियोथैरेपी सेंटर पर प्यारे प्यारे बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी गुब्बारे होली कैप, ट्रॉफी बिस्कुट आदि भेंट कर सभी के साथ होली का आनंद लिया और एक दूसरे के रंग गुलाल भी लगाया , खंडेलवाल ने सभी से प्राकृतिक रंग अबीर गुलाल का प्रयोग करते हुए और केमिकल युक्त रंगों से बचते हुए होली महापर्व के आनंद लेने का अनुरोध किया, मौके पर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही थी। इस अवसर पर फिजियो राजीव शुक्ला, रूपेश ,सौभाग्य खंडेलवाल, यशी ,परमीत वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।







