Home Breaking News राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर...

राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा

0
25

राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा

 

 

शास्त्री ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

 

इस्लामनगर। नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने नईम शास्त्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियां और डीजे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को जयंती की मुबारकबाद दी। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here