Home Breaking News वजीरगंज में बड़ा हादसा: धान की रोपाई के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

वजीरगंज में बड़ा हादसा: धान की रोपाई के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे दबे, कई गंभीर।

0
45

वजीरगंज में बड़ा हादसा: धान की रोपाई के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे दबे, कई गंभीर

जागरण मोर्चा कार्यालय

वजीरगंज। विकासखंड क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान की रोपाई के लिए मजदूरों और बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमे एक दर्जन से अधिक बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 10 से 15 मजदूर और कई बच्चे सवार थे। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे ट्रॉली के नीचे दब गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।

यह घटना थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी की है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। घायलों में 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here