Home Breaking News संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की समस्या समाधान की मांग 

संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की समस्या समाधान की मांग 

0
35

जागरण मोर्चा, कार्यालय 

चन्दौसी। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि संघ की ओर से गांव कैथल में प्रत्येक वर्ष बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष 17 मार्च को डा. आंबेडकर युवक संघ की अध्यक्षता में विधिवत एवं सर्वसम्मति से अमरपाल सिंह को बाबा साहब की जयंती का अध्यक्ष चुना गया है।

मगर कुछ स्वार्थी लोग अपने आपको इस वर्ष का अध्यक्ष बताकर बाबा साहब की शोभायात्रा की अनुमति नियम विरुद्ध लेने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि तहसील में चन्दौसी, मौलागढ़, बहजोई, नरौली, अकरौली, पतरौआ, कैथल में विगत लंबे वर्षों से आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष समाज की बैठक बुलाकर आंबेडकर जयंती का अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष नए अध्यक्ष चुने जाते हैं। पुराने अध्यक्ष को पुन: अध्यक्ष चुने जाने की कोई परंपरा नहीं है। हर वर्ष नया व्यक्ति ही जयंती का अध्यक्ष होता है। यदि इस परंपरा को गांव कैथल में किसी षड़यंत्र के द्वारा तोड़ा गया तो आंबेडकर अनुयायी तथा आंबेडकर युवकक संघ इसका विरोध करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उक्त प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल को भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, प्रताप सिंह, योगेश कुमार, सतीश प्रेमी, रामरूप सिंह, विजेंद्र सिंह, अमर पाल सिंह, हुकुम सिंह, कपिल देव, विपिन कुमार, राजाराम, कैलाश चंद्र अग्रवाल, शोभित कुमार, जीतू कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here