जागरण मोर्चा कार्यालय

मसवासी। टांडा बाजपुर मार्ग पर एक कार ने राहगीर को टक्कर मारकर चोटिल कर दिया काशीपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। नगर में काशीपुर मार्ग स्थित हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय जरीफ अहमद पुत्र मोहम्मद शफी सोमवार की शाम मसवासी के मुरादाबाद चौराहे पर किसी सामान की खरीदारी करने आया था। सामान खरीदने के बाद वह पैदल ही मार्ग पास कर रहा था की बाजपुर दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर होकर मार्ग के बीच गिर गया और कर चालक कर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही मार्ग पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई राहगीर उसे घायल अवस्था में उठाकर काशीपुर स्थित हायर सेंटर ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है अभी दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here