Home Breaking News गंगा में नहाने गया युवक डूबा, दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची...

गंगा में नहाने गया युवक डूबा, दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची एसडीआरएफ

0
43

गंगा में नहाने गया युवक डूबा, दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची एसडीआरएफ

 

सुकुर्रा घाट पर हादसे के बाद मची अफरातफरी, स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश

सलावतपुर निवासी बृजेश का नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू टीम के इंतजार में परिजन

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के सुकुर्रा घाट पर रविवार दोपहर गंगा स्नान करने गया युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं, घटना के करीब दो घंटे बाद भी एसडीआरएफ की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों में आक्रोश है।

 

गांव सलावतपुर निवासी बृजेश रविवार दोपहर सुकुर्रा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए पानी में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाशी अभियान शुरू कराया। परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के करीब दो घंटे बाद तक भी प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा। घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जमा है। परिजन युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here