Home Breaking News गोली कांड का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश 

गोली कांड का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश 

0
103

रविवार की सुबह बड़ा बाजार में दुकान में शटर लगाने पर हुआ था विवाद

जागरण मोर्चा, कार्यालय 

चन्दौसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दुकान में शटर लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारी थी। पीड़ित की ओर से दो भाइयों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को संभल रोड स्थित बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

                       शनिवार की सुबह 9.30 बजे बड़ा बाजार में धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र दौलतराम निवासी बड़ा महादेव अपने परिवार के साथ नवनिर्मित दुकानों में शटर लगवा रहे थे। तभी पड़ोस के दो भाई निशांत वार्ष्णेय व प्रशांत वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे और शटर लगाने का विरोध करने लगे। जब धर्मेंद्र गुप्ता पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी दोनों भाई हाथों में तमंचा लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। निशांत ने कपिल के सिर में तमंचे की बट मार दी तथा प्रशांत ने ईट मारी। जब उन्हें रोकना चाहा तो निशांत ने तमंचे से जान से मारने की नियत से उनके भाई निखिल को गोली मार दी, जो निखिल के बायें हाथ के कंधं के नीचे से निकलकर पार हो गई। आरोपी भागते समय 16 लाख रुपये नहीं दोने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त मामले में जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने संभल रोड स्थित बाईपास पुल के नीचे से प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि निशांत अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here