Home Breaking News चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे युवक को पकडा ...

चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे युवक को पकडा रेलवे का सामान बरामद, जीआरपी को सौंपा युवक

0
45

चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे युवक को पकडा

रेलवे का सामान बरामद, जीआरपी को सौंपा युवक

 

 

जीआरपी पुलिस कि हिरासत में युवक व सामान

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। चलती ट्रैन से युवक ने उतरने का प्रयास किया।इस पर लोगों ने उसको पकड लिया। उसके पास से सामान बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस पूछताछ कर रही है।
सेहरामऊ क्षेत्र के दुधिया खुर्द-कुरैया रेलवे स्टेशन के बीच स्थित हाल्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक चलती एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड लिया। उसके पास एक बैग थी। मामले की सूचना पर पीआरबी पुलिस पहुंच गई। जिस पर लोगों ने पकडे गए युवक को पीआरबी पुलिस को सौंप दिया। इसको लेकर खलवली मच गई। उसके पास से रेलवे का सामान वरामद किया गया है। पीआरबी पुलिस ने पकडे गए युवक व सामान को जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिए गए युवक से जीआरपी ने पूछताछ की, इस दौरान उसकी पहचान पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। इसके बाद युवक की बेग की तलाशी ली। उसके पास से रेलवे का सामान बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवक से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके पास रेलवे का सामान कैसे पहुंचा, वह उसे कहां ले जा रहा था और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। लोगों के अनुसार युवक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की,जिससे उसके साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और पीआरबी पुलिस की सक्रियता से न केवल संभावित दुर्घटना टल गई, बल्कि संदिग्ध गतिविधि का भी खुलासा हो गया। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद रेलवे सामान चोरी का है या किसी अन्य तरीके से युवक के कब्जे में आया था। पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here