
जागरण मोर्चा
पीलीभीत ।जनपद के एक होनहार छात्र ने नीट पीजी की परीक्षा में प्रथम ही प्रयास में सफलता पायी है। डाक्टर अभिमन्यु को इस सफलता के लिए आई सी एम सी शिमला में प्रवेश के लिए चुना गया है।उन्होंने नीट UG की भी परीक्षा को भी प्रथम प्रयास में ही क्रेक किया था। उन्होंने कानपुर के GSVM कॉलेज से एम. बी. बी. एस.किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।उनकी इस सफलता से उनके एवं उनके पिता के मित्रों की भी बधाईओं का ताता लगा है। उनके पिता का शहर के लक्ष्मी टाकीज के सामने परीलोक के नाम से सडियों का शोरूम है। उनकी माताजी शहर के जीजीआइसी गर्ल्स इंटर कालेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।






