जागरण मोर्चा
रामपुर| सोमवार को तहसील शाहबाद में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्या सागर मिश्र ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।
उसके बाद संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सोमवार को जिले भर में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिसमें शाहबाद में डीएम और एसपी ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। जबकि अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों ने पहुंचकर समस्याओं को सुना। उसके बाद संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।






