*देवीपुरा में आग, तीन दुकानों में लाखों का नुकसान*
दुकानदार ने गजरौला थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
*जागरण मोर्चा कार्यालय*
*गजरौला*। माधोटांडा रोड स्थित देवीपुरा गांव के पास देर रात दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग की चपेट में तीन दुकानें आईं, जिनमें बालाजी ऑटो सर्विस को सर्वाधिक क्षति हुई। दुकान मालिक प्रोसेनजीत चौधरी के अनुसार, उनकी दुकान में रखा करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास की अन्य दुकानों का सामान भी आग से प्रभावित हुआ है।
प्रोसेनजीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद की थी। सुबह करीब 6 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक संपत्ति को भारी नुकसान हो चुका था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
रिछोला चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।






