जागरण मोर्चा
पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम कजरी निरंजनपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस आयोजन का नेतृत्व पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक फार्मेसी कॉलेज एवं मेडिकल हॉस्पिटल के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक बाबूराम पासवान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महेंद्र मिश्रा, बहादुर सिंह, अचलेंद्र मिश्रा, मुकेश पांडे, प्रदीप शुक्ला, पवन तिवारी, शोभित शुक्ला (डायरेक्टर सहकारी समिति), विकास मिश्रा, मनोज वर्मा, अचल मोहन पांडे, टीटू गुप्ता, अनुज दीक्षित, सोनू दीक्षित, विशाल वर्मा, रवि जायसवाल, विजेंद्र शुक्ला, बादाम सिंह (प्रधान), विश्वेश्वर सिंह, छोटे सिंह, सुनील दीक्षित, गुंजन सक्सेना, नकुल पांडे, सोनू सिंह, अनिल गुप्ता, रामनिवास कश्यप, राजेश लोधी, अर्पित शुक्ला, संजीव त्रिवेदी, रितेंद्र यादव एवं अरुण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नगर आगमन पर नगर पालिका कार्यालय सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सभासद गणों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री एवं महादेव गाईन, जिला उपाध्यक्ष अतिन्दर पाल सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, धीरज शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने अपने साथियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष का पंजाब पैलेस के पास फूल मालाओं से स्वागत किया







