Home Breaking News बिजली आपूर्ति ना मिलने से नाराज लोगों का प्रदर्शन दो दिन से...

बिजली आपूर्ति ना मिलने से नाराज लोगों का प्रदर्शन दो दिन से खराव पडा बिजली ट्रांसफार्मर, भडके ग्रामीण

0
14

बिजली आपूर्ति ना मिलने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

दो दिन से खराव पडा बिजली ट्रांसफार्मर, भडके ग्रामीण

ढका में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। दो दिन से खराब पडे बिजली ट्रांसफार्मर को नही बदला गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने रात्रि में विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
नगर से सटे ढका में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पिछले दो दिनों से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है।

लगातार बिजली गुल रहने से मोहल्ले के सैकड़ों परिवारों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। साथ ही पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को पहले ही दे दी गई थी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने रविवार की देर रात बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उनका कहना था कि बरसात और उमस भरे मौसम में बिजली न होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय अंधेरा छाने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। कूलर और पंखे बंद होने से लोगों को रातभर गर्मी में जागकर समय बिताना पड़ रहा है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here