प्राथमिक विद्यालय मुल्लाखेड़ा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ
जागरण मोर्चा कार्यालय
बिलासपुर। प्राथमिक विद्यालय मुल्लाखेड़ा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ।जिसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। बच्चों द्वारा नवरात्रि पर प्रस्तुत नाटिका महिषासुर मर्दानी को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में क़व्वाली, योगासन, मेरे अच्छे चंदा मामा…..
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुनीता सिंह सैनी ने अभिभावकों एवं बच्चों से आवाह्न किया कि इस नवरात्रि हम सब संकल्प ले की बेटियों को हमें पढ़ना है और बेटियों को हमें आगे बढ़ाना है, हमें बेटियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर बेटी पड़ेगी तभी बेटी आगे बढ़ेगी उन्होंने कहा कि पूरा देश आज इस नवरात्रि के अवसर पर बेटियों का पूजन और बेटी स्वरूप मां दुर्गा का आवाहन कर रहा है। विशिष्ट अतिथि मदद एक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी प्रतीक शर्मा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय मुल्लाखेड़ा बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है।बच्चों के अंदर जो ज्ञान शिक्षा अनुशासन को भरा है वह सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार पाण्डेय विशेष शिक्षक ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त रेनू सिंह ने कहा कि आप सभी की उपस्थिति से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।कार्यक्रम में जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह, श्रमुख सिंह गुरनाम सिंह, केवल सिंह पंचायत सहायक रीना, मीना विद्यालय की टीचर कमलेश कुमारी, गायत्री,सृष्टि खोखर, प्रिया सिंह, नीलम राणा, क्रांति शीला सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।







