Home Breaking News मरौरी की गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक

मरौरी की गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक

0
64

मरौरी की गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डॉ. शैलेश पाठक

 

 

गौसेवा को संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

 

बदायूं। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने शुक्रवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र के मरौरी में संचालित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, गौवंश के लिए चारा-पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौवंश के रखरखाव और उनके लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर डॉ. शैलेश पाठक ने गौसेवा में जुटे समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित भाव से काम करना सराहनीय है। उन्होंने सेवा कार्य में लगे लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।

 

डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक या सेवा कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में रहने वाले गौवंश को बेहतर वातावरण, पर्याप्त चारा-पानी और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने गौशाला से जुड़े लोगों से व्यवस्थाओं को इसी तरह बेहतर बनाए रखने और गौवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि गौसेवा के कार्यों में समाज की भागीदारी बढ़नी चाहिए, ताकि गौवंश के संरक्षण को और प्रभावी बनाया जा सके।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान आदेश लोधी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवम पाण्डेय, राहुल ठाकुर, वीरेश यादव, नितेश पंडित, रमेश यादव, पवन दुबे और अंकित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा संगठन गौ-संरक्षण, गौ-संवर्धन और गौसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण से जुड़े सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here