टांडा थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस ने परिजनों को समझाया
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| स्कूल के आगे युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों ने चौकी के आगे शव को रखकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था।

शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि लालपुर सैदनगर रोड पर सुक्खन सिंह स्कूल के आगे शव पड़ा हुआ है। बाइक साइड में खड़ी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद शव को कब्जे में लिया।इसी बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक की पहचान अहमदाबाद निवासी 30 वर्षीय कलुआ के रुप में हुई। परिजन बेटे के शव को देखकर रोना पीटना मचा दिया। परिजनों ने बताया कि उसके गले पर चोट के कई निशान हैं। कोई कपड़ा फटा हुआ नहीं है। मृतक कलुआ सैदनगर में सिलाई की दुकान पर कपड़े सिलता था। उसकी खुद की दुकान थी। परिजन चौकी पहुंच गए थे,मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े है। युवक की नसीमगंज की ससुराल थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजनों ने शव को सैदनगर चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर जाम लग गया। बाद में पुलिस आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की बात कह रहे हैं। टांडा प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।






